आगरा: कलाल खेरिया में सड़क किनारे खाली जगह पर स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए बाजार को नगर निगम की टीम ने हटवाया
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के द्वारा नगर निगम की टीम अवैध निर्माण एवं अवैध रूप से किए गए कब्जों के खिलाफ अभियान चला रहा है, इसी क्रम में कुआं खेड़ा मोड कलाल खेरिया में रोड किनारे स्थान लोगों के द्वारा लगाए गए बाजार को नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने हटवा दिया एवं भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।