झाझा: झाझा सेंटर के निदेशक ने बताया, 11वीं नामांकन के लिए कौशल विकास रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है
Jhajha, Jamui | Apr 19, 2026 जमुई में बिहार सरकार के निर्देशानुसार कौशल युवा कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जा रहा है। रविवार को दोपहर 2 बजे प्रखंड कौशल विकास केंद्र झाझा के निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि 10वीं पास छात्रों का 11वीं में नामांकन तथा 10वीं-12वीं का अंकपत्र रजिस्ट्रेशन के बाद ही निर्गत होगा। तीन माह के इस कोर्स में भाषा, कंप्यूटर व सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जाती