बारां: बारां जिले में अब तक 67.84% मतदाताओं की मैपिंग, एसआईआर का जमीनी स्तर पर सुचारू रूप से क्रियान्वयन
Baran, Baran | Nov 6, 2025 जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरित किए गए हैं। जिले में अब तक कुल 67.84 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य किया जा चुका है। किशनगंज, बारां-अटरु एवं छबड़ा के सभी मौजूदा मतदाताओं के लिए गुरूवार से नए गणना फॉर्म (ईएफ) की छपाई और घर-घर जाकर वितरण का काम विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हो चुका है।