मुज़फ्फरनगर: नगर क्षेत्र से गुजर रही बालाजी महाराज की शोभायात्रा में बड़े डीजों ने मचाया धमाल, भक्त मंत्रमुग्ध होकर मस्ती में नाचे
नगर क्षेत्र से गुजर रही बालाजी महाराज की शोभायात्रा के चलते नगर क्षेत्र में बड़े डीजे का धमाल देखने को मिला। नगर क्षेत्र में शनिवार को करीब 4:00 इस बालाजी शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिला। इन डीजो की धुन पर युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक मंत्रमुग्ध होकर जमकर नित्य करते नजर आए। यह नजारा पूरे जिले में जनपद वासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।