मुज़फ्फरनगर: थाना खालापार क्षेत्र के निवासी युवक ने कहा, साहब मुझे मेरी बीवी से बचाव चाहिए, वह जान से मारना चाहती है
थाना खालापार क्षेत्र निवासी शाह आलम के द्वारा एसएसपी कार्यालय पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि साहब मुझे मेरी बीवी से बचाव, क्योंकि मेरी बीवी मुझे जान से मारना चाहती है शाह आलम ने शनिवार की सुबह 10:00 बजे के करीब मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी जिस पर उसकी बीवी एवं उसके साले भी उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं।