मुज़फ्फरनगर: 1960 में नगर क्षेत्र के बीचो-बीच बनाई गए झांसी की रानी पार्क रो रहा है अपनी बदहाली के आंसू #jansamasya
नगर क्षेत्र के बीचो-बीच में 1960 में नगर पालिका अध्यक्ष केशव गुप्ता के द्वारा बनाए गए झांसी की रानी पार्क अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। जिस पर झांसी की रानी पार्क में बनी मूर्तियां भी टूटी पड़ी है और चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिसको देखकर या लगता है कि नगर पालिका को इस पार्क की कोई भी कदर नहीं है। वहां पर लगा कुंवारा भी खंडहर में तब्दील हो गया है।