मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट करने वाले युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा
बताते चले कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवति ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध गुरुवार की शाम 4:00 बजे राजगढ़ थाने पर छेड़खानी मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता घर से बाहर दुकान पर गए थे घर पर अकेली थी। मौका देख गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और युवती से छेड़खानी। व अश्लील हरकत करने लगा।