बीरपुर: आंधी-बारिश में जर्जर पिलर-लिंटल गिरने से गर्भवती गाय की मौत
वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत वार्ड संख्या 9 स्थित अनुसूचित टोला में बुधवार शाम आई तेज आंधी-बारिश के दौरान अर्धनिर्मित कॉलोनी का जर्जर पिलर व लिंटल गिरने से एक गर्भवती गाय की दबकर मौत हो गई। मृत गाय स्थानीय निवासी सीता देवी की थी, जो परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।