पटियाली नगर में विकास कार्यों को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत द्वारा हाल ही में वाईपास रोड स्थित हाजी हरवैन शाह बाबा की दरगाह मार्ग और पटियाली–नरदोली वाईपास मार्ग पर कराए गए विद्युतिकरण कार्य की सराहना करते हुए नगरवासियों ने गुरुवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा का सम्मान किया।