मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मची सनसनी, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
मऊरानीपुर के ग्राम बम्हौरी में 32 वर्षीय विवाहिता रानी सेन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष ने मानसिक तनाव में आत्महत्या की बात कही है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।