वारासिवनी: अवैध रेत परिवहन के दौरान दर्दनाक हादसा: ट्रॉली से गिरकर पहिए की चपेट में आने से 13 वर्षीय छात्र की मौत
वारासिवनी थाना क्षेत्र के लालबर्रा मार्ग स्थित गायत्री लॉन के सामने शनिवार तड़के 13 वर्षीय हिमांशु राजेंद्र बुरे की ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मौत हो गई। वारा निवासी हिमांशु कक्षा 9 का छात्र था। बताया जा रहा है कि रेत से भरी ट्रॉली पर मजदूरी के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और पहिए की चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।