गोरखपुर: तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: 7वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात बोलेरो की टक्कर से कक्षा 7 के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।घटना भटहट के जंगल डुमरी नंबर दो इलाके की है, जहां मंगलवार सुबह अमित निषाद नाम का 12 वर्षीय किशोर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान भटहट से बांसस्थान की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया