बहराइच: परसौरा में मामूली विवाद पर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, युवक घायल हुआ
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौरा में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा है। जिससे युवक घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। युवक द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने उसको जमकर मारा पीटा है। पुलिस जांच में जुट गई है।