बालोद: सुशासन तिहार 2026 की तैयारियों की समीक्षा: डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा- शिविरों में आवेदनों का करें शत-प्रतिशत निराकरण
Balod, Balod | May 2, 2026 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने शनिवार दोपहर 3 बजे वर्चुअल बैठक लेकर बालोद सहित दुर्ग, बस्तर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में सुशासन तिहार 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले इस अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।