हुज़ूर: छिपकली कांड के बाद कैंटीन बंद, टिफिन पर भी रोक
Huzur, Bhopal | Apr 7, 2026 राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में छिपकलीकांड के बाद कैंटीन बंद होने के बाद छात्रों के सामने खाने कासंकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन नेबाहर से आने वाले टिफिन पर भी रोक लगा दी, जिससे छात्रोंको रात में भोजन नहीं मिल पाया। इसी के विरोध में सोमवार-मंगलवार रात 12 बजे तक मुख्यगेट पर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया।