परिहार: जमीन रजिस्ट्री हुई महंगी, नई एमवीआर दरें लागू,स्टांप शुल्क व निबंधन शुल्क पर असर
बिहार सरकार ने जमीन रजिस्ट्री से संबंधित नई एमवीआर (न्यूनतम मूल्यांकन दर) लागू कर दी है, जिससे कई क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो गई है। नए नियम के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भूमि के न्यूनतम मूल्यांकन में वृद्धि की गई है। अब भूमि खरीदने और बेचने वालों को नई एमवीआर दरों के अनुसार निबंधन शुल्क और स्टांप शुल्क का भुगतान करना होगा। निबंधन विभाग क