गुमला: आंजन मंदिर से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित
Gumla, Gumla | Jun 30, 2026 गुमला के आंजन धाम मंदिर के ढलान के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत कुंदगढ़ी गांव निवासी गुरुदत्त उरांव (50 वर्ष) और उनकी पत्नी लक्ष्मी उरांव (48 वर्ष) के रूप में हुई है।दोनों मंगलवार सुबह आंजन धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे।