कटनी ग्रामीण: स्लॉट बुकिंग न होने से पटौहा के किसान परेशान, गेहूं खरीदी व्यवस्था पर उठे सवाल
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के पटौहा गांव के किसानों को गेहूं खरीदी को लेकर गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया में तकनीकी खामियों के कारण किसान परेशान हैं। पटौहा निवासी एक छोटे किसान ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उनके पास मात्र 5 एकड़ भूमि हैं