बुलंदशहर बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में ठंडा पानी नहीं आने से यात्री परेशान, जिम्मेदार बने अनजान
Siyana, Bulandshahr | Apr 16, 2026
नगर के बुलंदशहर बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में ठंडा पानी नहीं आने से यात्री काफी परेशान है। लेकिन यात्रियों की इस जटिल समस्या से जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। गुरुवार को यात्रियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वाटर कूलर में ठंडा पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते गर्मी में यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।