रुरा थाना क्षेत्र के दलागांव का रहने वाला युवक केशचंद्र बिना बताए घर कही निकला था, किंतु वह घर वापस नही लौटा।परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किन्तु उसका पता नही चल सका।इसी के चलते भाई शोभित ने थाने में अपने भाई के लापता होने की तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई है।