बीरपुर: नौला में नगर भ्रमण के दौरान कथा वाचिका वैदेही शरण का भव्य स्वागत, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया
वीरपुर प्रखंड के नौला गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के प्रचार-प्रसार को लेकर बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे श्रीधाम वृंदावन से पधारी प्रसिद्ध कथा वाचिका वैदेही शरण के नेतृत्व में नगर भ्रमण कार्यक्रम निकाला गया। इस दौरान कथा वाचिका एवं उनकी टीम ने गांव के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।