नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 17 लाख रुपये के 85 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए
बाराबंकी पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब 17 लाख रुपये कीमत के 85 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस लाइन सभागार में रविवार करीब 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।