सैदपुर: टांडा के पास दिल दहला देने वाले हादसे ने 3 परिवारों में मचाया हाहाकार, 3 की मौत, 3 अन्य की हालत गंभीर
सादात थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में मुबारकपुर हरतरा निवासी शनि कुमार, दीपक यादव और आसपुर खुमिया निवासी विजय उर्फ रोलू राजभर की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों में शुभम कुमार को गंभीरावस्था में वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।