मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक विवाद में नया मोड़, पुलिस कार्रवाई के विरोध में सपा नेत्री डॉ. मोनिका सिंह ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की
महावीर चौक विवाद में नया मोड़ आ गया है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी की नेत्री डॉ. मोनिका सिंह ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके साथ सपा नेता युधिष्ठिर पहलवान और समर्थक भी धरने पर बैठे हैं। डॉ. मोनिका सिंह ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि न्याय मिलने तक धरना जारी रहेगा।