अररिया: अररिया में 'जीरो ऑफिस डे' अभियान के तहत बेलवा में उप विकास आयुक्त ने ग्रामीणों से जॉब कार्ड बनाने की अपील की
Araria, Araria | Jun 10, 2026 अररिया में विभागीय निर्देशानुसार 10 एवं 11 जून को पूरे बिहार में चलाए जा रहे ‘जीरो ऑफिस डे’ अभियान के अंतर्गत अररिया जिले में भी जोरदार तैयारी की गई है। इसी क्रम में बुधवार को अररिया प्रखंड अंतर्गत बेलवा ग्राम पंचायत में अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान के अनुश्रवण के लिए उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी विशेष रूप से मौके पर पहुंचीं।