घोसी: लखाबर और घोसी बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ घोसी थाने में प्राथमिकी दर्ज
घोसी थाना क्षेत्र के लखाबर गांव एवं घोसी बाजार में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान लखाबर गांव में अशोक पांडे के घर स्थित दुकान से चार घरेलू उपयोग में आने वाला भरा सिलेंडर, एक खाली सिलेंडर, 5 किलो का अवैध खाली सिलेंडर, रिफिलिंग नोजल, पिलास जिसका उपयोग अवैध गैस रिफिलिंग में किया जाने वाला उपकरण बरामद किया।