इगलास: इगलास में टिर्री सवारों ने महिला के जेवरात और रुपये की चोरी की, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
Iglas, Aligarh | Jun 22, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर में टिर्री सवारों द्वारा एक महिला के साथ चोरी की घटना सामने आई है। महिला का आरोप है कि टिर्री में सवार कुछ लोगों ने वाहन खराब होने का बहाना बनाकर उसके थैले से जेवरात और नगदी पार कर दी तथा मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिंकी पत्नी अनुज निवासी बसेरा अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही थी।