हैदरनगर: मोकहर कलां की मुखिया ने हेमजा में 15वें वित्त से 250 फीट लंबी पक्की सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
हैदरनगर प्रखंड की मोकहर कला पंचायत के ग्राम हेमजा में 15वें वित्त आयोग मद से पीसीसी पथ निर्माण योजना का शिलान्यास गुरूवार दोपहर 3 बजे किया गया। यह पथ नौरंग सिंह के घर से विरकेश्वर सिंह के घर तक लगभग 250 फीट लंबाई में निर्मित किया जाएगा।