मुंगेर: जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने पोलो मैदान में किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
Munger, Munger | Jan 24, 2026 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस-2026) समारोह के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद द्वारा ऐतिहासिक पोलो मैदान, मुंगेर में चल रहे परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परेड में शामिल पुलिस बल, होमगार्ड एवं अन्य टुकड़ियों के अभ्यास की बारीकी से समीक्षा की त