मेदिनीनगर (डालटनगंज): अंबेडकर पार्क में योगा सेंटर के विरोध में उतरे पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी, जगह बदलने की दी नसीहत
मेदिनीनगर के बड़ा तालाब स्थित अंबेडकर पार्क में योगा सेंटर निर्माण के विरोध में अब पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी भी उतर गए हैं। गुरुवार दोपहर 4 बजे त्रिपाठी और उनकी पुत्री नम्रता त्रिपाठी पार्क में पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। निर्माण स्थल को देखा। उन्होंने दलित ऑर्गेनाइजेशन की ओर से योगा सेंटर निर्माण का किए जा रहे विरोध को समर्थन दिया