तिलहर: मौजमपुर में आरोपी के पिता की छत से गिरकर हुई मौत, दरोगा और साथी पर FIR दर्ज, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
दरअसल तिलहर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर मौजमपुर में पुलिस की दविश के दौरान आरोपी अभिषेक के पिता की छत से गिरकर मौत हो गई। पत्नी ने दरोगा पर गाली गलौज करते हुए छत से धक्का देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। बता जा रहा है कि मंगलवार की शाम पुलिस दविश के लिए आरोपी के घर पहुंची थी। इसी दौरान उसके पिता सत्यवान छत से गिरकर घायल हो गए।