तिलहर: खुदागंज के अकबरी गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
दरअसल खुदागंज थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना खुदागंज के अकबरी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि अकबरी गांव के रहने वाले जगपाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ शाहजहांपुर किसी काम के लिए गए थे। बुधवार को घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अपने गांव में ही ऑटो से उतरते ही एक चार पहिया बहन ने उन्हें टक्कर मार दी।