बक्सर: जिले में रात के अंधेरे में जलाई जा रही पराली, अब तक 160 किसानों का आईडी हुआ ब्लाॅक
Buxar, Buxar | May 16, 2024 जिले के विभिन्न प्रखंडों में कृषि विभाग के मना करने के बावजूद भी धडल्ले से पराली जलाई जा रही है। बता दें कि रात के अंधेरे में पराली जलाई जा रही है। सहायक निदेशक प्रक्षेत्र शेखर किशोर ने बताया कि जिले में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सेटेलाइट के माध्यम से किसानों को चिन्हित किया जा रहा है। अब तक 2013 स्पाॅट चिन्हित किए गए हैं।