बक्सर: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर अंबेडकर चौक स्थित मैरिज हॉल में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | May 15, 2024 बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर महर्षि विश्वामित्र विचार मंच द्वारा अम्बेडकर चौक स्थित एक मैरिज हॉल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता मनोज सिंह व संचालन भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता ने की. इस दौरान मंच के राष्ट्रीय संयोजक राणा प्रताप सिंह ने स्व मोदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला.