टिकारी: पंचानपुर बाजार में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नेशनल यूथ ब्रिगेड द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
Tikari, Gaya | Apr 14, 2026 पंचानपुर बाजार में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोह नेशनल यूथ ब्रिगेड द्वारा मंगलवार रात मनाई गईं। कार्य क्रम की अध्यक्षता रौशन गहलौत व संचालन राहुल कुमार ने किया। सभी उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर मालर्यापन कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर युवा नेता अमित कुमार, समाजसेवी जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां आदि उपस्थित रहे।