विदिशा नगर: 108 एंबुलेंस कर्मचारी का बड़ा आरोप, डीएम पर गाली-गलौज, धमकी और अटेंडेंस काटने की कलेक्ट्रेट में की शिकायत
108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत ईएमटी शिवराज सिंह विश्वकर्मा ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर को शिकायत देकर डीएम पर गाली-गलौज, धमकी देने और ड्यूटी पर मौजूद रहने के बावजूद अटेंडेंस रिजेक्ट करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में फरवरी की अटेंडेंस काटने, मार्च की शून्य अटेंडेंस लगाने की धमकी देने तथा फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने की बात कही गई है।