नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी शिवा उर्फ अनूप मेषकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पहले जिला दंडाधिकारी के आदेश पर एक वर्ष के लिए नर्मदापुरम व आसपास के जिलों से निष्कासित किया गया था। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह खिड़की से कूदकर फरार हो गया।