ऊंचाहार: रामसांडा स्थित ढाबे के पास पाइपलाइन में लीकेज के कारण व्यर्थ बह रहा पानी, शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई
ऊँचाहार क्षेत्र के रामसांडा गांव स्थित ढाबे के पास जलजीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन में लीकेज हो गया है, जिससे लंबे समय से लगातार पानी निकल रहा है।पानी निकलने से जलभराव की स्थिति बन गई हैं और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, इसके अलावा बड़े पैमाने पर पीने वाला पानी व्यर्थ बह रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार समस्या की शिकायत हुई है।