कसिया: टड़वा फोरलेन पर बोलेरो व बाइक के टक्कर दो घायल, एक कि स्थिति नाजुक जिला अस्पताल रेफर
टड़वा में फोरलेन पर बोलेरे व बाइक की टक्कर में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिसमें एक कि स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एनएचएआई के एम्बुलेंस कर्मियों ने घायल बाइक सवार पवन पुत्र राजू ठाकुर व शिवनाथ पुत्र बली निवासी पिपरा अगरवा को सीएचसी पहुँचाया। जहां उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।