गोपालपुर: लूट के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक पहले ही बरामद
इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 1 अप्रैल 2026 को प्रवीण कुमार यादव से बेदी राय टोला रिंग बांध के पास बाइक लूट ली गई थी। कांड संख्या 71/26 में दर्ज मामले में पुलिस ने पहले ही लूटी गई बाइक (BR10AX-4213) बरामद कर ली थी। 2 मई को आरोपी जीवस कुमार को गिरफ्तार किया गया है