गाज़ीपुर: गाजीपुर में सिविल डिफेंस की पहल पर रक्तदान बना जीवनदान, 15 यूनिट ब्लड डोनेट, जरूरतमंदों के लिए बढ़ी उम्मीद
गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर जिला अस्पताल स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिविल डिफेंस के वार्डेन और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 15 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी और सिविल डिफेंस के जिला समन्वयक विनोद जोशी ने किया।