नवाबगंज: नवाबगंज के बल्देव राज सूरी बारात घर का बदला रूप, ₹15.60 लाख से हुआ सौंदर्यकरण
नवाबगंज में गुरुवार को स्वर्गीय बल्देव राज सूरी बारात घर का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने करीब 15 लाख 60 हजार रुपये की लागत से हुए मरम्मत और सौंदर्याकरण कार्य का उद्घाटन किया। जिला पंचायत की ओर से बारात घर की जर्जर इमारत की मरम्मत कराई गई। इसके साथ ही रंग-रोगन और अन्य जरूरी काम भी किए गए