मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी में शराबी पति का पत्नी पर हमला, पैर काटा, मेदिनीनगर में हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव में घरेलू हिंसा की एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार की रात शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, कोनवाई गांव निवासी विनोद ठाकुर ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी रानी देवी को पहले लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा,