जयपुर: बंदरों से बचने के प्रयास में छत से गिरी महिला की मौत, दो बेटियों की सगाई से पहले मातम
Jaipur, Jaipur | Jul 24, 2026 जयपुर।परकोटा क्षेत्र के हीदा की मोरी, मंडी खटीकान निवासी सुशीला मल्होत्रा (42) की बंदरों से बचने के प्रयास में छत से गिरकर मौत हो गई।22 जुलाई को कपड़े सुखाने गई सुशीला पर बंदरों का झुंड दौड़ा, तो वे पीछे हटीं और दूसरी मंजिल से सड़क पर गिर गईं।अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।