रामपुर: जिला कार्यालय पर भाजपा के प्रशिक्षण महा अभियान हेतु योजना बैठक का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Apr 30, 2026 गुरुवार को दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026' की तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी पवन शर्मा रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ताओं के कौशल विकास हेतु 8 एवं 9 मई को उत्सव पैलेस में मुख्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।