रामसनेही घाट: रामसनेही घाट के मऊ गोरपुर में छप्पर पर पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, दो लोग घायल
रामसनेहीघाट के मऊ गोरपुर में छप्पर पर पेड़ गिरने से छप्पर के नीचे दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।दो लोग घायल। लाल बहादुर वर्मा समेत तीन लोग छप्पर के नीचे सो रहे थे तभी इमली का पेड़ छप्पर पर गिर गया लाल बहादुर वर्मा की मौत हो गई। परमानंद वर्मा और शिवप्रसाद वर्मा घायल है उनका इलाज चल रहा है।