इंदौर: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कलेक्टर ने जारी किए आदेश, नगर निगम अब और भी सख्ती से करेगा कार्रवाई
Indore, Indore | Oct 14, 2024 इंदौर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते कलेक्टर के द्वारा धारा 163 के अंतर्गत एक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जिसके चलते नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ और भी ज्यादा शक्ति से कार्रवाई करेगा और इंदौर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा।