नौगढ़: डुमरिया मोड़ पर नीलगाय को बचाने के प्रयास में एंबुलेंस खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला
नौगढ़ डुमरिया मोड़ पर बुधवार शाम 04 बजे को इमरजेंसी 108 एंबुलेंस नीलगाय को बचाने के प्रयास में खाई में गिर गई। एंबुलेंस एक मरीज को गांव में छोड़कर नौगढ़ जा रही थी। दुर्घटना मे चालक सुरक्षित रहा और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने एंबुलेंस को सुरक्षित खाई से बाहर निकलवाया।