बिधूना: बेला क्षेत्र के बांधमऊ में जेबकतरों ने बाइक से दुकानदार को 30 मीटर तक घसीटा, सड़क पर बिखरे 50 हजार रुपये
बेला थाना क्षेत्र के बांधमऊ में दिनदहाड़े एक दुकानदार की जेब काटने की कोशिश की गई। दुकानदार ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार जेबकतरे उसे करीब 30 मीटर तक घसीट ले गए। इससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दावा है कि उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये सड़क पर बिखरते चले गए। दुकानदार को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया।