रायगढ़: बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र, रायगढ़ जिले में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से 23 अक्टूबर से रायगढ़ जिले में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यह सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जो आगे चलकर और मजबूत हो सकता है।